बॉलीवुड के पंसदीदा कपल गोविंदा और सुनीता इस समय काफी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन खबर आ रही थी कि सुनीता आहूजा गोविंदा से तलाक लेने वाली हैं। लेकिन गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अब दोनों पति पत्नी एक साथ बप्पा का स्वागत करते नजर आए। जहां एक तरफ कपल की बेटी टीना आहूजा तलाक की खबरों को झूठा बता रहीं थीं, तो वही अब सुनीता ने भी अपनी तलाक की खबरों को झूठा बतला दिया है। वीडियो में गोविंदा और सुनीता बप्पा से आर्शिवाद लेते नजर आ रहें हैं।