Siddhant Chaturvedi -Sara Tendulkar Dating: बॉलीवुड दुनिया के कलाकार अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच खबर लीक हुई है कि बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं। जी आपने सही सुना दरअसल सूत्रों के बताया कि दोनों को एक वेकेशन पर साथ में स्पॉट किया गया था। दोनों एक दूजे के काफी करीब भी थे। हालांकि अभी तक सारा और सिद्धांत की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें सिद्धांत का नाम पहले नव्या नंदा नवेली के साथ जुड़ा था। वहीं सारा तेंदुलकर का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ।