Sarzameen Teaser : काजोल-पृथ्वीराज और इब्राहिम अली खान की फिल्म का फर्स्ट लुक

Sarzameen Teaser : अपकमिंग मूवी सरजमीन का पहला लुक रिलीज हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। काजोल देवगन और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सबसे सरप्राइज पार्ट इब्राहिम अली खान का है। फिल्म का जैसा नाम है वैसा ही इसका टीजर है। फिल्म देशभक्ति पर बनी है। पृथ्वीराज देशभक्त फौजी की भूमिका में हैं वहीं काजल फौजी की पत्नी का किरदार कर रही है। फिल्म 25 जुलाई को हॉटस्टार पर आ रही है।