सलमान खान फायरिंग केस: लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फायरिंग की 'जिम्मेदारी ली', देखें वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग की गई। इस खबर ने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस चौकन्ना हो गई है और सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बता दें लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर फायरिंग करने की 'जिम्मेदारी ली' है। इतना ही उन्होंने सलमान खान को फर्स्ट और लास्ट वार्निंग भी दी है। वीडियो में देखें पूरी जानकारी...