Rubina Dilaik ने पति अभिनव शुक्ला के लिए कह दी ये बोल्ड बात, सुनने वाला भी होगा हैरान

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जल्द ही 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आने वाले हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला हाल ही में शो के सिलसिले में टेली टॉक/जूम संग बातचीत की, जिसमें दोनों ने एक-दूजे की पसंदीदा चीजें तो बताईं ही, साथ ही अपनी अपनी लव स्टोरी से भी पर्दा उठाया। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से पूछा गया कि उन्हें एक-दूजे का कौन सा बॉडी पार्ट सबसे ज्यादा पसंद है। इसपर रुबीना दिलैक ने बोल्ड जवाब दिया। वहीं दूसरी ओर अभिनव शुक्ला ने बताया कि कैसे उन्होंने रुबीना को शादी के लिए प्रपोज किया था।