राम चरण के घर दूसरी बार गूँजेगी बच्चे की किलकारी, उपासना को दोबारा मिला माँ बनने का सुख

राम चरण और उपासाना के घर पर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। परिवार ने फैंस के साथ इसकी खुशखबरी शेयर की है। फैंस राम और उपासना को खुलकर बधाई दे रहे हैं। राम चरण और उपसाना ने बेहद खास अंदाज में फैंस को यह खुशखबरी सुनाई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "यह दिवाली डबल वाली रही, डबल प्यार, डबल आशीर्वाद और डबल खुशियां।'' 2023 में कपल ने अपनी बेटी क्लीन का स्वागत किया था।