टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली राखी सावंत ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। राखी सावंत ने हाल ही में टेली टॉक संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने दिल का गुबार निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राखी सावंत ने इस दौरान बताया कि उनकी मां बनने की इच्छा अभी भी अधूरी है। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस भावुक हो गईं। राखी सावंत ने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो एक दिन वो जरूर आएगा, जब वो मां बनेंगी। बता दें कि राखी सावंत ने अपने एक्स पति आदिल खान के बारे में भी काफी कुछ बयां किया।