Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा से ना खुश रजत दलाल, वोटस के बदौलत नहीं बल्कि इस वजह से मिली ट्रॉफी

हाल ही में रजत दलाल फैजल शेख के पॉडकास्ट एपिसोड में पहुंचे थे।बातचीत के दौरान रजत ने 'बिग बॉस 18' की वोटिंग प्रोसेस को लेकर खुलासा किया। रजत दलाल ने बताया आखिरकार करण वोटस के बदौलत नहीं बल्कि इस चीज के कारण विनर बने। रजत ने कहा 'मेरे को कहीं ना कहीं लगता था कि वोट के आधार पर चीजें हुई हैं। एक होता है ना, सच्चाई के साथ वोट हुआ हो, प्रक्रिया सही चली हो।या तो कोई सॉफ्टवेयर का चक्कर था या कुछ था। मुझे नहीं पता पहली बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस वोट नहीं बल्कि पर्सनैलिटी के आधार पर जीता गया है। '