Binddii: टीवी शो बिंदी इन दिनों लगातार खबरों में बना हुआ है। जहां एक तरफ शो की कहानी लोगों के बीच चर्चाएं बटोर रही है तो वहीं शो की स्टारकास्ट को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। अदाकारा राधिका मुथुकुमार को ही ले लीजिए, जो इन दिनों शो को छोड़ने की तैयारी कर रही हैं। उनके शो छोड़ने की खबरों से सभी परेशान हैं और नहीं चाहते हैं कि वो यूं चली जाएं। राधिका मुथुकुमार ने टेलीटॉक इंडिया से एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि अगर उनके हाथ में होता तो वो शो कभी भी नहीं छोड़ती लेकिन चीजें उनके हाथों में नहीं हैं। उनका किरदार यहीं तक था, जिस कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ रहा है।