युविका चौधरी-प्रिंस नरूला ने दिखाया रिवील किया बेटी एकलीन का चेहरा

कल गुरुनानक जयंती के मौके पर युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने अपने फैंस को सबसे खूबसूरत तोहफा दिया। करीब एक साल बाद युविका और प्रिंस ने अपनी बेटी एकलीन का चेहरा लोगों को पहली बार दिखाया। एकलीन अपने पिता प्रिंस की गोदी में थी। एकलीन ने बेहद ही सुंदर व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो काफी क्यूट लग रही थीं। एकलीन की क्यूटनेस पर फैंस और कई टीवी सेलेब्स फिदा हो गए। साल 2018 में शादी करने के बाद प्रिंस और युविका को करीब 6 साल बाद मां-बाप बनने का सुख मिला।