बेहद खूबसूरत है तारा-प्रतीक की ये 'मुलाकात', गाने के म्यूजिक से हो जाएगा आपको प्यार

रोमांटिक गानों के दीवानों के लिए प्रतीक कुहड़ एक और ट्रैक लेकर हाजिर हो गए हैं। उनका न्यू सॉन्ग मुलाकात हाल ही मे रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड अदाकारा तारा सुतारिया रोमांस करती नजर आ रही है । गाने का म्यूजिक बहुत प्यारा है साथ ही विडिओ में तारा-प्रतीक की जोड़ी खूब जच रही है। गाने को आप प्रतीक कुहड़ के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।