Pehla Pyaar Doosri Baar Trailer: यंग इंडिया की यंग लव प्रॉब्लम्स दिखाएंगे ये 6 न्यूकमर्स

निर्माता लव रंजन के बैनर की नई फिल्म पहला प्यार दूसरी बार का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसमें 6 न्यूकमर्स नजर आएंगे। ये 6 न्यूकमर्स यंग इंडिया की यंग लव प्रॉब्लम्स लेकर आएंगे और 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में सबको गुदगुदाएंगे। लव रंजन ने सालों पहले न्यूकमर्स के साथ प्यार का पंचनामा जैसी फिल्म बनाई थी, जो आज कल्ट है। पहला प्यार दूसरी बार का ट्रेलर देखकर ऐसा ही लगता है कि मेकर्स ने इसी जोन में कदम रखा है और काफी हद तक सफल भी हुए हैं। वैसे आपको फिल्म पहला प्यार दूसरी बार का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।