साल 2001 में रिलीज हुई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'लगान' को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। लेकिन अब आमिर खान स्टारर ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में एक बार फिर दस्तक देने वाली है। जी हाँ, आमिर खान ने इसकी घोषणा ट्रेलर शेयर कर अपने यूट्यूब चैनल पर दी। जनता इसे 12 जून 2026 को बड़े परदे पर देख सकते हैं।