करिश्मा कपूर ने हाल ही यानी 25 जून में अपना 51वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा किया। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि फैंस की बधाइयों और प्यार ने उनके जन्मदिन को और खास बना दिया। उन्होंने खास तौर पर उन लोगों का जिक्र किया, जो मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे। आपको बता दें कि एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर की ये पहली पोस्ट है।