Kamariya Pe Saree Song: अंजलि सिंह-श्रुति जैसवाल संग पवन सिंह ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Kamariya Pe Saree Song: भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और धांसू सिंगर पवन सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपने नए गाने 'कमरिया पे साड़ी' की घोषणा की थी। इस गाने को अब पवन सिंह ने फैन्स के बीच जारी कर दिया है। इस गाने में पवन सिंह को अंजलि सिंह और श्रुति जैसवाल के साथ जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। गाने के बोल और म्यूजिक शब्बीर अहमद ने दिया है। पवन सिंह का यह गाना रिलीज होते ही लोगों की पहली पसंद बन गया है। आइए देखें इस गाने का वीडियो...