गुम है किसी के प्यार में मेकर्स मजेदार ट्रैक चल रहा है। ईशान सवि को हॉस्टल रूम दिलवाने के लिए सभी नियमों का पालन करता है। इधर यशवंत निशीकांत पर गुस्सा निकालता है। वो कहता है कि तुमने हॉस्टल रूम में दूर्वा का नाम क्यों लिखवाया है। अब ईशान का शक यकीन में बदल जाएगा कि हम जानबूझकर सवि को रूम नहीं देना चाहते हैं। इस बात से यशवंत भड़क जाता है। वहीं, सुरेखा इस बात को जानकर हैरान हो जाती है कि ईशान ने सवि को हॉस्टल रूम दिलवा दिया है।