शहबाज बडेशा जिनकी पहचान शहनाज गिल के भाई के तौर पर हुई थी। लेकिन अब शहबाज एंटरटेंमेंट में अपनी किस्सत को आजमाने के लिए तैयार हैं। बीते दिन अभी शहबाज बिग बॉस 19 के प्रीमियर का हिस्सा रहे थे। हालांकि यूट्यूबर मृदुल के साथ हुई वोटिंग में शहबाज हार गए और 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने से चूक गए।इसी बीच उन्होंने टेली टॉक को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें शहबाज ने खुद को नैपो किड बुलाने वालों को लताड़ा। इसी के साथ उन्होंने सिध्दार्थ के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में भी बताया।