'Tiger 3' से Emraan Hashmi का फर्स्ट लुक हुआ आउट, हाथ में बंदूक पकड़े आए नजर

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आने वाले दिनों में सलमान खान की 'टाइगर 3' में विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से इमरान हाशमी का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें वो अपने हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी का ये धांसू अवतार देख फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा फरहान अख्तर ने सुपरहिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सेकंड पार्ट को बनाने के बारे में बड़ा इशारा दिया है।