Dupahiya Season 2: धड़कपुर बनेगा मिर्जापुर... होगी मोबाइल टावर की लड़ाई

अमेजन प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज दोपहिया का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा, जिसमें गांव की लड़ाई देखने को मिलेगी। मेकर्स ने जो ट्रेलर रिलीज किया है, उसके अनुसार फिल्म दोपहिया में मोबाइल टावर की लड़ाई खूनी रंग लेती दिखाई देगी, जिसके बाद दो गुट आमने-सामने आ जाएंगे। मेकर्स ने इस लड़ाई को पर्सनल इश्यूज की चाशनी में लपेटकर परोसा है, जिसे देखकर खूब हंसी आने वाली है। वैसे आपको दोपहिया 2 का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।