Dil Madharaasi Trailer: डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस की नई फिल्म दिल मद्रासी का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है, जिसमें शिवकार्तिकेयन और विद्युत जामवाल के बीच ऐसा खूनी खेल होता नजर आ रहा है, जिसकी वजह से चारों तरफ तबाही ही तबाही नजर आ रही है। फिल्म दिल मद्रासी का ट्रेलर एक्शन और इमोशन से भरा पड़ा है, जिसमें सीटीमार एक्शन सीन्स हैं। फिल्म के ट्रेलर से एक बात तो साफ है कि इसके रिलीज होते ही लोग एआर मुर्गडॉस की सिकंदर भूल जाएंगे। वैसे आपको दिल मद्रासी का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।