Dhurandhar Ez-Ez Song: रणवीर सिंह के स्वैग को मिला दिलजीत-हनुमानकाइंड की आवाज का साथ

Dhurandhar Ez-Ez Song: अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म धुरंधर को लेकर दर्शकों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसे चरम पर पहुंचाने के लिए मेकर्स ने ईजी-ईजी सॉन्ग रिलीज किया है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ और हनुमानकाइंड ने अपनी आवाज दी है। दिलजीत दोसांझ और हनुमानकाइंड की पावरफुल आवाजों ने रणवीर सिंह के स्वैग में चार चांद लगा दिए हैं। दिलजीत दोसांझ और हनुमानकाइंड के इस कोलेबोरेशन को साल 2025 का बिगेस्ट कोलेबोरेशन कहा जा सकता है क्योंकि इससे पहले दोनों ने कभी भी हाथ नहीं मिलाया है।