Delhi Crime Season 3: शेफाली शाह के दिल्ली क्राइम में हुई हुमा कुरैशी की एंट्री, बड़ी दीदी का होगा पर्दाफ़ाश

फैंस की फेवरेट सीरीज दिल्ली क्राइम अपने सीजन 3 के साथ आ रही है। इस बार शेफाली शाह का पाला बड़ी दीदी से पड़ने वाला है। ये बड़ी दीदी कौन है और क्या क्राइम कर रही है। इसका पता लगाने के लिए शेफाली शाह की टीम काम करने वाली है। इस बार शो में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की एंट्री हुई है। उनके आने से शो में क्या ट्विस्ट आएगा, ये देखना भी मजेदार है। सीरीज 13 नवंबर को नेटफलिक्स पर रिलीज होने जा रही है।