फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर का गाना दादा किशन की जय हुआ रिलीज, गदगद हुए लोग

120 Bahadur First Song Launch: एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को देखने के लिए लोग बेताब हैं। आए दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर का पहला गाना दादा किशन की जय रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर ये सॉन्ग ट्रेंड करने लगा है। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है, जबकि गीतकार जावेद अख्तर ने गाने के बोल लिखे हैं। देशभक्ति से भरपूर इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी के लिए सभी लोग काफी एक्साइटेड हैं।