बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान बीती शाम दिल्ली में अपनी अपकमिंग मूवी दायरा को प्रमोट करने के लिए पहुंची, जहां उन्होंने इसकी कहानी पर खुलकर बात की। करीना कपूर खान ने बताया कि उनकी डायरेक्टर मेघना गुलजार ने उन्हें साफ-साफ कहा था कि वो कैसी फीमेल कॉप पर्दे पर दिखाना चाहती हैं और यही बात दायरा को रेगुलर बॉलीवुड कॉप ड्रामा से अलग बनाती है। जहां बाकी बॉलीवुड कॉप ड्रामा में दर्शकों को बड़े-बड़े एक्शन करते और मारधाड़ करते लोग नजर आते हैं, तो वहीं पर दायरा अलग रास्ता चुनती है और शांति से एक गंभीर सवाल पूछती है।