Daayra Movie Screening: गंभीर सवाल पूछने आ रही हैं Kareena Kapoor Khan

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान को दर्शकों ने अक्सर बड़े पर्दे पर बबली रोल निभाते हुए देखा है, जिससे उन्हें अपार लोकप्रियता भी मिली है लेकिन 18 सितम्बर के दिन करीना कपूर खान कुछ ऐसा लाने वाली हैं, जिनसे ना केवल उनकी इमेज पूरी तरह से बदल जाएगी बल्कि देश सोचने पर भी मजबूर होगा। इस शुक्रवार को करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर दायरा रिलीज होने जा रही है, जिसे मेघना गुलजार ने बनाया है। इस फिल्म की कहानी रियल लाइफ रेप केस से प्रेरित है, जिसमें दर्शक खुद को सही और गलत के बीच में खड़ा पाएंगे। यहां से उन्हें इस गंभीर सवाल का जवाब देना है कि रेप केस के फैसलों में होने वाली देरी कहीं विक्टिम के साथ अन्याय तो नहीं है?