Daadi Ki Shaadi Trailer: मुसीबत में पड़ी दादी को बचाएंगे Kapil Sharma या अपनी शादी?

Daadi Ki Shaadi Trailer: नीतू सिंह और कपिल शर्मा स्टारर दादी की शादी काफी लम्बे समय से चर्चा में थी, जिसका ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म दादी की शादी में कपिल शर्मा अपनी और दादी की शादी के बीच में फंसे नजर आ रहे हैं क्योंकि इन दोनों में से कोई एक ही शादी पॉसिबल है। अब कपिल शर्मा के सामने परेशानी ये है कि वो अपनी शादी बचाएंगे या फिर दादी यानि कि नीतू सिंह की...। फिल्म दादी की शादी का ट्रेलर वादा करता है कि ये एक फैमिली एंटरटेनर होगी, जिसे आप पूरे परिवार के साथ थिएटर में एन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म दादी की शादी 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।