Sridevi की मौत को लेकर पति Boney Kapoor ने किया बड़ा खुलासा, बताया असली कारण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत साल 2018 में दुबई में हुई थी। एक्ट्रेस वहां फैमिली की शादी अटेंड करने गई थीं। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एक्ट्रेस की मौत बाथिंग तब में डूबने की वजह से हुई थी। हाल ही में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि श्रीदेवी का मौत का कारण उनकी स्ट्रिक्ट डाइट बनी। वो अच्छा दिखने और खुद को मेंटेन रखने के लिए काफी भूखा रहती थीं। श्रीदेवी को कई बार ब्लैकआउट की दिक्कत भी हुई थी और डॉक्टर के मुताबिक उन्हें लो ब्लडप्रेशर की प्रॉब्लम भी थी।