Bigg Boss 19: प्रणित के माथे लगा 'कटप्पा' का टैग, मीडिया के हत्थे चढ़ीं तान्या मित्तल

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच गेम दिन पर दिन तेज होती जा रही है। शो का हर एक एपिसोड भी कमाल का होता है। वहीं बीते दिन के एपिसोड में भी बवाल के साथ-साथ धमाल देखने को मिला। जहां ड्यूटीज को लेकर गौरव खन्ना और तान्या मित्तल की बहस हो गई तो वहीं दूसरी ओर मीडिया राउंड में कंटेस्टेंट्स को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। प्रणित मोरे को मीडिया राउंड में 'कटप्पा' का टैग मिला। वहीं तान्या मित्तल को उनकी पर्सनालिटी और गेम को लेकर आड़े हाथों लिया गया।