Bigg Boss 19 Latest Update: Pranit More को छोड़ना पड़ा घर, डेंगू की वजह से हुए बाहर

Bigg Boss 19 Latest Update: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। जहां एक तरफ नागिन 7 के मेकर्स ने फर्स्ट लुक से पर्दा हटाया और लोगों का दिल धड़काया तो वहीं पर प्रणित मोरे के अचानक घर से बाहर जाने की वजह से कई सारे लोग निराश भी हो गए। अगर आपको नहीं पता है कि प्रणित मोरे क्यों घर से बाहर हुए हैं तो बता दें कि उन्हें डेंगू जैसी गंभीर बीमारी हो गई है, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए घर से बाहर आना पड़ा है। प्रणित मोरे दोबारा घर में जाएंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं है।