Bigg Boss 17: ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार को फैंस ने बताया शालीन-टीना जोड़ी, कहा 'दोनों से टिप्स लेकर आएं हैं'...

Bigg Boss 17: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट ने तहलका मचाया हुआ है। घर में पहले हफ्ते में ही कई कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते हुए नजर आए, कईओं ने तो हाथ भी उठा दिया। ऐसे में हाल ही में शो के मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया था जिसमें अभिषेक कुमार ईशा मालवीय पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। ये दर्शकों ने ईशा और अभिषेक की जोड़ी को बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट शालीन भनोट और टीना दत्ता से तुलना की। दरअसल ईशा और अभिषेक के बीच कहा सुनी हुई, दरअसल दोनों शो में आने से पहले एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में ईशा का व्यवहार देख अभिषेक को बुरा लगता है।