सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' से बीते सप्ताह अशनूर कौर का अचानक पत्ता काट दिया गया। उन्हें तान्या मित्तल को मारने के आरोप में बाहर किया गया। हालांकि उनके एविक्शन पर लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की। 'बिग बॉस 19' से आने के बाद अशनूर कौर ने अपने घर पर तो वक्त बिताया ही, साथ ही अभिषेक बजाज से भी मुलाकात की। अशनूर कौर एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर लाइव भी आईं और उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। अशनूर कौर ने बताया कि वह अब ठीक हैं।