अंगद हसीजा को पसंद आ रहा है अशनुर कौर का गेम, एक्टर ने कहा- 'सबकी फेवरेट बनकर निकलेगी'

बिग बॉस 19 इस समय ट्रेंड कर रहा है। घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट अपना गेम सही तरीके से खेल रहे हैं। हाल ही में टीवी एक्टर अंगद हसीजा ने बताया कि वह बिग बॉस 19 के घर में किसे सपोर्ट कर रहे हैं। अंगद ने बताया कि उन्हें बिग बॉस 19 में अशनुर कौर का गेम बहुत पसंद आ रहा है। अशनुर घर के अंदर दिल से खेल रही है। अंगद ने एक्ट्रेस का पक्ष लेते हुए कहा कि वह जैसी बाहर है वैसी ही अंदर नजर आ रही है। लोग अभी उसे कुछ-कुछ गलत समझ रहे हैं लेकिन बाद में वह सबकी फेवरेट हो जाएगी।