शाहरुख के 'मन्नत' में घुसा फेक फूड डिलीवरी बॉय, दीवानगी में हुई हदें पार

फैंस अक्सर अपने स्टार्स से मिलने के लिए इतनी हदें पार कर जाते हैं, जिससे कई बार पानी सिर से ऊपर चला जाता है। वहीं इसी हदों को पार किया है एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने। जो अपने बचपन के हीरो शाहरुख खान से मिलने उनके घर मन्नत पहुंचा। वो भी एक फेक फूड डिलीवरी बॉय बनकर। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह साफ दिखाया गया है कि कैसे यह इंफ्लूएंसर शाहरुख के मन्नत में फेक फूड डिलीवरी एजेंट बनकर जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा है। हालांकि गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने उस इंफ्लूएंसर को मन्नत में घुसने से इंकार कर दिया।