Aakhri Salaam Song: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म का नया गाना 'आखिरी सलाम' रिलीज हो गया है। बता दें कि अरमान मलिक ने 'आखिरी सलाम' गाया है, जो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। ये गाना यूट्यूब की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को अंशुल शर्मा डायरेक्ट किया है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे' को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।