Filmfare Awards 2025: शाहरुख खान के डांस ने बांधा समा, इन परफॉर्मेंस ने भी बढ़ाई शाम की रौनक

गुजरात के अहमदाबाद में मौजूद EKA Arena में बीती रात 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हुा, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने रौनक बढ़ाने का काम किया। इस शो को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। साथ ही उन्होंने राजकुमार राव और मनीष पॉल के साथ जबरदस्त डांस भी किया। इससे इतर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने फिल्मफेयर 2025 में अपनी परफॉर्मेंस देकर शाम में चार चांद लगाने का काम किया। इस लिस्ट में अनन्या पांडे से लेकर अभिषेक बच्चन तक का नाम शामिल है। बता दें कि अवॉर्ड शो में अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर व आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया।