CM Yogi: आज जौनपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, सुरक्षा कड़ी; जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में है। सीएम का कार्यक्रम दोपहर 11:20 बजे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में हेलीपैड पर उतरने से शुरू होगा। इसके बाद 11:45 बजे वापसी कर 11:50 बजे हेलीकॉप्टर से आगे के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की हैं। जानते हैं इनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम।

CM Yogi Jaunpur Visit News: जौनपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है, जिसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सीएम आज दोपहर 11:20 बजे तय है। वे हेलीकॉप्टर से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा उत्तर का पुरवा के मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे।

yogi jaunpur visit

आज जौनपुर में रहेंगे सीएम योगी (फाइल फोटो | PTI)

सुरक्षा चाक चौबंद

हेलीपैड से उतरने के पांच मिनट बाद यानी 11:25 बजे मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गिरीश चंद्र यादव के समसपुर पनियरिया (पोस्ट गडैला) स्थित आवास के लिए रवाना होंगे। पूरे रूट पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि VVIP मूवमेंट बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

End of Feed