UP Weather: यूपी में बरेली रहा सबसे ठंडा, 3 दिनों में पारा लुढ़कने से बढ़ेगी ठंड; आज घने कोहरे का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब प्रदेश में घने कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है। आज तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया। आगामी दिनों में रात का पारा लुढ़कने से सर्दी में बढ़ोत्तरी की भी संभावना है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ अब कोहरे का प्रकोप भी बढ़ गया है। आज 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में पछुआ हवाओं भी चल रही हैं। जिससे सुबह और रात के समय गलन भरी सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिल रही है। जिससे अभी भी दिन में गर्मी से राहत मिल रही है। आने वाले दो से तीन दिनों तक रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। जिसके बाद फिर से पारा ऊपर चढ़ने के आसार हैं।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। पूर्वी हिस्से में तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बुधवार को बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज है।

End of Feed