हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे अखिलेश यादव, डिंपल-जया संग चढ़ाई चादर

दरगाह के भीतर मन्नत का धागा बांधा गया, जहां अखिलेश ने शांति और खुशहाली की दुआ की। चादरपोशी के बाद अखिलेश और डिंपल ने दरगाह की ऐतिहासिक नक्काशी को नजदीक से देखा। लकड़ी और पत्थर की कारीगरी उनका ध्यान खींचती रही।

आगरा : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर अचानक फतेहपुर सीकरी पहुंचकर सभी को चौंका दिया। उनका कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था, जिसके चलते दरगाह क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। इस दौरान अखिलेश ने सूफी कलाम की मधुर धुनों के बीच हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया। उसने साथ उनकी पत्नी और कन्नौज सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों ने मजार पर हाजिरी दी और दुआ मांगी।

Akhilesh Yadav offered chadar Hazrat Sheikh Salim Chishti Dargah

जानकारी के मुताबिक, तीनों ने अलग-अलग रंगों की चादरें चढ़ाकर मजार पर अकीदत पेश की। एक हरी, दूसरी नीली और तीसरी हरी-नीली मिश्रित चादर चढ़ाने के बाद फूल चढ़ाए गए। दरगाह के भीतर मन्नत का धागा बांधा गया, जहां अखिलेश ने शांति और खुशहाली की दुआ की। चादरपोशी के बाद अखिलेश और डिंपल ने दरगाह की ऐतिहासिक नक्काशी को नजदीक से देखा। लकड़ी और पत्थर की कारीगरी उनका ध्यान खींचती रही।

End of Feed