कथावाचक निधि सारस्वत की आज बीजेपी नेता चिराग के साथ शादी, गाजियाबाद में लेंगी सात फेरे

कथावाचक निधि सारस्वत आज बीजेपी नेता चिराग उपाध्याय के साथ सात फेरे लेंगी। गाजियाबाद में दोनों शादी के बंधंन में बधेंगे। निधि और चिराग 5 साल पहले अलीगढ़ में ब्राह्मण सामाज के कार्यक्रम में मिले थे। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और अब वे जीवनसाथी बनने जा रहे हैं।

Ghaziabad News: कथावाचक निधि सारस्वत आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीजेपी नेता चिराग उपाध्याय से उनका विवाह हो रहा है। रविवार को गाजियाबाद में उनके घर पर हल्दी की रस्में हुई। आज गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में दोनों सात फेरे लेंगे। शादी के बाद 11 दिसंबर को चिराग अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव बामौली पहुंचेंगे। कथावाचक निधि से पहले वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने 5 दिसंबर को हरियाणा की शिप्रा शर्मा से शादी की है।

nidhi chirag

कथावाचक निधि सारस्वत की बीजेपी नेता चिराग से शादी (Official X/Facebook)

पांच साल पहले मिले निधि-चिराग

कथावाचक निधि सारस्वत अलीगढ़ के सासनी गेट की रहने वाली हैं। उनकी मुलाकात साल 2020 में चिराग उपाध्याय से हुई थी। दोनों अलीगढ़ में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में मिले थे। बताया जा रहा है कि निधि की तरह ही चिराग का भी आध्यात्म की ओर झुकाव है। जिसके चलते दोनों की दोस्ती हुई और अब वे शादी के बंधन में बंधनें जा रहे हैं।

End of Feed