गाजियाबाद में बड़ा हादसा; डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

गाजियाबाद के हापुड़ रोड पर गुरुवार तड़के एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसा वेव सिटी हाईटेक कॉलेज के सामने सर्विस रोड पर हुआ। बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हुए, जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

Ghaziabad News: गुरुवार तड़के गाजियाबाद के हापुड़ रोड पर एक प्राइवेट यात्री बस पलट गई। यह हादसा वेव सिटी हाईटेक कॉलेज के सामने स्थित सर्विस रोड पर हुआ। बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Bus Overturns on Hapur Road

हापुड़ रोड पर पलटी बस

डायल 112 और वेव सिटी थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकाला। वेव सिटी थाना प्रभारी सर्वेश पाल ने बताया कि यह बस हल्द्वानी से दिल्ली जा रही थी। ड्राइवर बस को सर्विस रोड से हाईवे पर लाना चाह रहा था, लेकिन नियंत्रण खो जाने के कारण बस सर्विस रोड पर बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

End of Feed