UP के फेमस पूर्व IPS गिरफ्तार, जालसाजी में खा सकते हैं जेल की हवा; बोले-जा सकती है जान

देवरिया में प्लॉट आवंटन में जालसाजी मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आवंटन पाने के लिए गलत नाम, पते और जाली दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया जबकि ठाकुर ने कथित तौर पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करके सुरक्षा और मदद दी।

लखनऊ : लखनऊ पुलिस ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर को 1999 में देवरिया जिले में एक भूखंड के आवंटन से जुड़े जालसाजी के कथित मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ठाकुर ने 1999 में देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग कर जाली दस्तावेज और गलत पहचान का इस्तेमाल करके जिला उद्योग केंद्र द्वारा एक औद्योगिक भूखंड का आवंटन अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर करवाया। बाद में उन्होंने भूखंड को अपने फायदे के लिए बेच दिया।

Former IPS officer Amitabh Thakur arrested

पूर्व आईपीएम अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार (फोटो-ट्विटर)

पुलिस उपायुक्त (लखनऊ पश्चिमी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस बारे में लखनऊ के ताल कटोरा क्षेत्र के राजाजीपुरम के रहने वाले संजय शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आवंटन पाने के लिए गलत नाम, पते और जाली दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया जबकि ठाकुर ने कथित तौर पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करके सुरक्षा और मदद दी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर ताल कटोरा थाने में गत 12 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

End of Feed