जनता दर्शन में नागरिकों से रूबरू हुए सीएम योगी, शिकायतों के तत्काल समाधान का दिया अधिकारियों का निर्देश

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यक्रम के बीच ‘जनता दर्शन’ में आमजन से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की शिकायतों पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने आश्वासन दिया कि हर मामले का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

CM Yogi Adityanath Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक कार्यक्रम के बीच ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं। राज्य के नागरिकों से सीधे संवाद करने की पहल के तहत सीएम योगी अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों से मिले और उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पहुंचे हर व्यक्ति से मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से निश्चिंत होकर घर लौटने को कहा और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक मामले का उचित समाधान कराया जाएगा।

CM Yogi Adityanath During Janta Darshan

जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ

जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता उपलब्धता

जनता दर्शन में कुल 42 नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से पांच लोगों ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में संबंधित अस्पतालों से तुरंत उपचार का अनुमान (एस्टिमेट) तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शुरुआत से ही जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है और किसी भी व्यक्ति का उपचार धन की कमी के कारण रुकने नहीं दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता रखने वाले हर नागरिक के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

End of Feed