Balrampur News: ट्रांसफार्मर से टकरायी बस, तीन नेपाली यात्रियों की मौत, 24 गंभीर रूप से झुलसे

Balrampur News: उत्तर प्रदेश में सोनौली से दिल्ली के लिए एक बस आ रही थी। रात करीब 2 बजे बलरामपुर में बस एक कंटेनर से टकराने के बाद बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकरायी और उसमें आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 24 अन्य झुलस गए।

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में एक बस बिजली ट्रांसफार्मर से टकरा गई। बस के ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद उसमें आग लगने से तीन नेपाली यात्रियों की मौत हो गयी तथा 24 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

Bus catches fire

बलरामपुर में ट्रांसफार्मर से टकराकर बस में लगी आग (AI Image)

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे सोनौली से दिल्ली जा रही नेपाली यात्रियों से भरी एक बस फुलवरिया बाईपास पर एक कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकरायी। ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद बस में आग लग गई। इस घटना में तीन यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई।

End of Feed