दिवाली पर CM योगी का तोहफा, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी भारी-भरकम छूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:59 PM IST

Discount on EVs in UP : ईवी की खरीद पर सरकार 15 प्रतिशत की छूट देगी। इस फैसले पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। योगी सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 में वाहनों की खरीद पर सब्सिडी देने की घोषणा की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिवाली के मौके पर योगी सरकार ने राज्य के लोगों को दिया बंपर तोहफा
  2. ई-वाहनों की खरीद पर भारी छूट की घोषणा, अन्य वाहनों पर भी डिस्काउंट
  3. ई-कार की खरीद पर मिलेगी एक लाख रुपए तक की छूट, रोड टैक्स फ्री

Discount on EVs in UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली के मौके पर लोगों को तोहफा देने जा रही है। राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs)को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को बड़ा फैसला हुआ। योगी सरकार ने ईवी की खरीद पर बंपर छूट देने की घोषणा की है। इलेक्टिक कार खरीदने पर एक लाख रुपए तक की छूट मिल सकती है। ईवी की खरीद पर सरकार 15 प्रतिशत की छूट देगी। इस फैसले पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। योगी सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 में वाहनों की खरीद पर सब्सिडी देने की घोषणा की गई है।

Yogi adityanath

यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी बंपर छूट।

दोपहिया वाहन पर 5 हजार रुपये प्रति वाहन की छूट

रिपोर्टों के अनुसार सरकार की इस योजना के मुताबिक राज्य में पहले खरीदे जाने वाले दो लाख दोपहिया वाहन पर 5 हजार रुपये प्रति वाहन की छूट मिलेगी। उसी तरह शुरुआती 50 हजार तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले को 12, 000 रुपये प्रति यूनिट की छूट और EV कार खरीदने वाले पहले 25 हजार लोगों को 1 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा पहले 50 हजार तिपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों को 12 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसी तरह से ई-बस के खरीदारों एवं ई-वाहन की ढुलाई करने वाले वाहनों को छूट देने का ऐलान किया गया है।

End of Feed