भीषण गर्मी में लू लगने पर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? क्या कहता है नियम?

देश के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग की ओर से लगातार लू चलने की चेतावनी जारी की जा रही है। ऐसे में एक सवाल है कि क्या लू लगने पर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा?

देश के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और भीषण गर्मी के कारण लू लगने यानी हीट स्ट्रोक के मामलों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर किसी व्यक्ति को लू लगने से अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो क्या हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत क्लेम मिल सकता है या नहीं।

Health Insurance claim for heatstroke

भीषण गर्मी में लू लगने हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? क्या कहता है नियम?

कई हेल्थ पॉलिसियों में मिल सकता है कवरेज

नियमों के मुताबिक अधिकतर सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में हीट स्ट्रोक या लू से जुड़ी बीमारी का इलाज कवर किया जाता है। यदि मरीज को तेज बुखार, डिहाइड्रेशन, बेहोशी या अन्य गंभीर स्थिति के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, तो अस्पताल का खर्च इंश्योरेंस कंपनी द्वारा दिया जा सकता है, हालांकि यह पूरी तरह पॉलिसी की शर्तों और कवरेज पर निर्भर करता है।

End of Feed