Paytm ने UPI और क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट के लिए लॉन्च किए साउंडबॉक्स, जानें क्या है खासियत

Paytm New Payment SoundBox: ये साउंडबॉक्स क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट मिलने पर बेहतर ढंग से तत्काल सूचना देने का वादा करते हैं। पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि ये साउंडबॉक्स बेहतर साउंड क्वालिटी और बैटरी लाइफ से लैस हैं।

Paytm New Payment SoundBox: देश की प्रमुख फिनटेक कंपनी पेटीएम ने यूपीआई और क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट के लिए भारत में बने दो साउंडबॉक्स पेश किए। ये साउंडबॉक्स क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट मिलने पर बेहतर ढंग से तत्काल सूचना देने का वादा करते हैं। पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि ये साउंडबॉक्स बेहतर साउंड क्वालिटी और बैटरी लाइफ से लैस हैं। ये साउंडबॉक्स भारतीय परिस्थितियों के लिए के लिहाज से तैयार किए गए हैं।

Paytm has launched new Soundboxes

मिक्स साउंडबॉक्स की जरूरत

शर्मा ने कहा कि देश में भारी शोर वाले वातावरण के मद्देनजर इन मिक्स साउंडबॉक्स की जरूरत महसूस की गई। यह पेशकश ऐसे वक्त में हुई है, जब पेटीएम का संचालन करने वाले वन97 कम्युनिकेशंस लि. ने पेटीएम से अन्य एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) हैंडल पर ग्राहक खातों का ट्रांसफर पूरा कर लिया। कंपनी ने 17 अप्रैल को साझेदार भुगतान सेवा प्रदाताओं (पीएसपी) बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक में ग्राहकों का ट्रांसफर शुरू किया था।

End of Feed