आधार से लोगों के खाते से पैसे निकाल रहे हैं साइबर अपराधी, ऐसे लॉक कर दें अपनी डिटेल्स

साइबर अपराधी अब आधार से बायोमेट्रिक डेटा चुरा रहे हैं और इसका इस्तेमाल लोगों के खाते से पैसा निकालने के लिए कर रहे हैं। बायोमेट्रिक लॉकिंग एक ऐसी सर्विस है जो आधार कार्ड होल्डर को अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक करने में सक्षम बनाती है। इसे आप ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं।

आज के समय में आधार हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ उठाना मुश्किल है। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर पीडीएस से राशन लेने के लिए आपको आधार की जरूरत पड़ती है। आधार में हमारी पर्सनल डिटेल्स लिखी होती हैं। ये जानकारियां बायोमेट्रिक के जरिए स्टोर होती हैं। मौजूदा समय में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं और अपराधी आधार के जरिए भी धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए आपको अपने आधार की बायोमैट्रिक्स डिटेल्स को लॉक करके रखना चाहिए।

Aadhaar Card, Aadhaar Data, आधार, आधार कार्ड, आधार कार्ड डेटा,

बायोमेट्रिक डेटा चुरा रहे हैं साइबर अपराधी

साइबर अपराधी अब आधार से बायोमेट्रिक डेटा चुरा रहे हैं और इसका इस्तेमाल लोगों के खाते से पैसा निकालने के लिए कर रहे हैं। लेकिन लोगों को इस बारे में पता तक नहीं होता कि उनके आधार की बायोमैट्रिक डिटेल्स का इस्तेमाल गलत तरीके से हो रहा है। इसलिए आधार से धोखाधड़ी को रोकने के लिए हमेशा बायोमेट्रिक को लॉक करने की सलाह दी जाती है ताकि यह सुरक्षित रहे।

End of Feed