आयुष्मान कार्ड बार-बार रिजेक्ट क्यों होता है? सरकार ने खुद बताए कारण

Ayushman Card Rejected: यदि आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की बार-बार कोशिश करते हैं, लेकिन हर बार रिजेक्ट हो जाता है तो यह खबर आपके लिए है। अब खुद सरकार की ओर से बताया गया है कि आयुष्मान कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत पात्र लोगों को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाती है। इस कार्ड के जरिए लाभार्थी को सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिलती है, लेकिन कई बार अस्पताल में इलाज के समय आयुष्मान कार्ड रिजेक्ट हो जाता है। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, इसकी जानकारी अब खुद सरकार ने दी है।

Ayushman Card

आयुष्मान कार्ड बार-बार रिजेक्ट क्यों होता है?

आधार और सोर्स डेटा में अंतर होने पर हो सकती है परेशानी

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड की जानकारी और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) पोर्टल के डेटा का मिलान किया जाता है। अगर दोनों जगह जानकारी अलग-अलग होती है तो कार्ड सत्यापन में समस्या आ सकती है। उदाहरण के लिए, आधार में नाम कुछ और है और आयुष्मान पोर्टल पर नाम अलग दर्ज है, तो कार्ड रिजेक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।

End of Feed