Tomato Price in Delhi: आखिर दिल्ली में इतना महंगा क्यों बिक रहा टमाटर, जान लीजिए रेट में उछाल के कारण

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 21, 2024, 12:06 PM IST

Tomato Price in Delhi: सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई को टमाटर का ऑल इंडिया एवरेज प्राइस 73.76 रुपये प्रति किलोग्राम था। बहुत अधिक गर्मी और उसके बाद अत्यधिक बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिससे खुदरा कीमतों में उछाल आया। दूसरी हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं।

Tomato Price in Delhi: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कारण खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। दिल्ली में मदर डेयरी के खुदरा बिक्री केंद्र 'सफल' पर टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 93 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Tomato price in Delhi

टमाटर की खुदरा कीमत।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई को टमाटर का ऑल इंडिया एवरेज प्राइस 73.76 रुपये प्रति किलोग्राम था। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अत्यधिक गर्मी और उसके बाद अत्यधिक बारिश से आपूर्ति में व्यवधान के चलते पिछले सप्ताह कीमतों में तेज वृद्धि हुई।

End of Feed