1000W, 1500W या 2000W, कौन सी वॉटर हीटर रॉड पानी गर्म करने में है सबसे तेज? जान लें ये जरूरी बातें

जब नई हीटर रॉड खरीदने की बात आती है तो बाजार में 1000W, 1500W और 2000W जैसे कई विकल्प मिल जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि कौन सी रॉड खरीदनी चाहिए। क्या ज्यादा वाट वाली रॉड पानी जल्दी गर्म करती है? आइए आपको इसके बारें में बताते हैं।

सर्दियों का मौसम आते ही गर्म पानी की जरूरत बढ़ जाती है। सुबह नहाने से लेकर घर के दूसरे कामों तक, हर जगह गर्म पानी चाहिए होता है। ऐसे में जिन लोगों के घर में गीजर नहीं है, उनके लिए इमर्शन रॉड यानी पानी गर्म करने वाली हीटर रॉड काफी काम आती है। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती और इसे इस्तेमाल करना भी आसान है।

Samsung Moniter (1)

वॉटर हीटर रॉड खरीदते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

लेकिन जब नई हीटर रॉड खरीदने की बात आती है तो बाजार में 1000W, 1500W और 2000W जैसे कई विकल्प मिल जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि कौन सी रॉड खरीदनी चाहिए। क्या ज्यादा वाट वाली रॉड पानी जल्दी गर्म करती है? क्या कम वाट वाली रॉड से बिजली का बिल कम आता है? आइए, इन सभी सवालों के जवाब आसान भाषा में जानते हैं।

1000W, 1500W और 2000W हीटर रॉड में क्या है अंतर?

हीटर रॉड खरीदते समय उसकी वाट क्षमता सबसे अहम होती है। वाट जितना ज्यादा होगा, रॉड उतनी ही ज्यादा तेजी से बिजली की ऊर्जा को गर्मी में बदल सकती है। हालांकि पानी गर्म होने का समय उसकी मात्रा और शुरुआती तापमान पर भी निर्भर करता है।

1000W हीटर रॉड

अगर आप अकेले रहते हैं या आपको रोजाना थोड़े पानी की जरूरत पड़ती है तो 1000 वाट की रॉड एक विकल्प हो सकती है। इससे करीब 10 से 15 लीटर पानी गर्म किया जा सकता है। हालांकि पानी कितना गर्म करना है, इसके हिसाब से इसमें समय लग सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसकी बिजली की जरूरत कम होती है। लेकिन इसे चलाने के लिए भी सॉकेट और वायरिंग की क्षमता सही होना जरूरी है।

1500W हीटर रॉड

अगर आपके घर में दो से चार लोग हैं और रोजाना ज्यादा पानी गर्म करना पड़ता है तो 1500 वाट की रॉड पर विचार कर सकते हैं। यह 1000 वाट के मुकाबले ज्यादा तेजी से पानी गर्म कर सकती है। सुबह ऑफिस या स्कूल जाने की जल्दी हो तो ज्यादा क्षमता वाली रॉड से समय बच सकता है। हालांकि पानी की मात्रा और ठंडक के हिसाब से गर्म होने का समय अलग-अलग रहेगा।

2000W हीटर रॉड

अगर आपके इलाके में काफी ठंड पड़ती है या आपको एक बार में ज्यादा पानी गर्म करना होता है तो 2000 वाट की रॉड काम आ सकती है। इसकी हीटिंग क्षमता बाकी दोनों विकल्पों से ज्यादा होती है, इसलिए समान मात्रा और समान शुरुआती तापमान वाले पानी को यह जल्दी गर्म कर सकती है।

लेकिन इसे खरीदने से पहले घर की इलेक्ट्रिकल वायरिंग, प्लग और सॉकेट की क्षमता जरूर जांच लें। 2000W की रॉड को किसी भी सामान्य सॉकेट में लगाना सही नहीं है। इसके लिए निर्माता की बताई गई रेटिंग के अनुसार उपयुक्त सॉकेट और सुरक्षित वायरिंग जरूरी है।

क्या ज्यादा वाट से बिल भी बढ़ेगा

बहुत से लोगों को लगता है कि 2000 वाट की रॉड इस्तेमाल करने से बिजली का बिल 1000 वाट वाली रॉड के मुकाबले दोगुना आएगा। लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। बिजली की खपत रॉड की वाट क्षमता के साथ-साथ उसे कितनी देर चलाया गया है, इस पर भी निर्भर करती है।

उदाहरण के लिए, 1000 वाट की रॉड को एक घंटे चलाने पर करीब 1 यूनिट बिजली खर्च होती है। वहीं 2000 वाट की रॉड एक घंटे में करीब 2 यूनिट बिजली खर्च करती है। लेकिन अगर दोनों रॉड से समान मात्रा के पानी को समान तापमान तक गर्म किया जाए तो ज्यादा वाट वाली रॉड कम समय लेगी। ऐसे में कुल बिजली की खपत लगभग बराबर हो सकती है। वास्तविक खपत गर्मी के नुकसान और इस्तेमाल की परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है।

End Article
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। म...

End of Feed